Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, 17 फरवरी से बंद होगा यह टोल प्लाजा

नूंह,13 फरवरी : हरियाणा में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। नूंह जिले के पुनहाना-जुरहेड़ा सड़क मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा-42 को 17 फरवरी की रात 12 बजे से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लिया गया फैसला

हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार यह टोल प्लाजा बंद किया जा रहा है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को सौंपा गया था, लेकिन अब इसकी अवधि समाप्त हो रही है।

 

इंजीनियर-इन-चीफ को दिए गए निर्देश

उपायुक्त ने बताया कि इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि टोल टैक्स वसूली का कार्य तुरंत प्रभाव से बंद हो सके। इस निर्णय से आम जनता को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और सड़क मार्ग से सफर करना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

 

लोगों को मिलेगी राहत

पुनहाना-जुरहेड़ा मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा बंद होने से न केवल स्थानीय निवासियों को फायदा होगा, बल्कि व्यापारियों और किसानों को भी आवागमन में आसानी होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी और क्षेत्र का विकास बढ़ेगा।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *