Saturday , 25 July 2026
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्राइवेट बस रूटों की समीक्षा का आदेश, गांव-गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्राइवेट बस रूटों की समीक्षा का आदेश, गांव-गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस

चंडीगढ़, 6 अगस्त 2025 – हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने निजी बसों के रूट निर्धारण में आई खामियों पर चिंता जताते हुए कहा कि प्राइवेट बसों के रूट सही ढंग से निर्धारित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रूटों के समय और संचालन की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने बताया कि कई स्थानों पर प्राइवेट बसें सरकारी बसों से पहले चलती हैं और यात्री लेकर सरकारी बस खाली रह जाती है। उन्होंने कहा, “इस प्रकार की समस्या को लेकर अधिकारियों को मामले की जांच कर सुधार करने को कहा गया है।”

हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस

परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हर गांव तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिवहन विभाग ने विस्तृत योजना बनाकर राज्य के सभी महाप्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा रोडवेज केवल व्यवसाय नहीं करता, बल्कि यह एक सेवा संस्था है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को बेहतर और सुलभ परिवहन सेवा प्रदान करना है।

इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया जारी

अनिल विज ने कहा कि कई पुरानी बसें कंडम हो चुकी हैं, इसलिए नई बसों की खरीद विशेष रूप से पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों को लेकर प्रक्रिया जारी है। इससे प्रदेश में आधुनिक और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था स्थापित होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *