जींद,अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन एवं कैथल हलके के विधायक रणदीपसिंह सुरजेवाला ने कहा कि छात्तर गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवालाल ने कहा कि भाजपा की हार उत्तर भारत से ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा व नागालैंड में कांग्रेस सत्ता में नहीं थी। मेघालय में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। देश में जहां भी उपचुनाव हुए हैं, वहीं भाजपा की हार हुई है। गुजरात में धन बल का प्रयोग करने के बावजूद भाजपा को बहुत ही कम सीटें मिली हैं। ऐसे में देश को कांग्रेस मुक्त करने की बात करने वाली भाजपा की हार उत्तर हरियाणा से ही शुरू होगी। आने वाले राजस्थान के चुनाव में भाजपा की हार तय है। जहां भी चुनाव होंगे भाजपा हारेगी।
अब समय आ गया है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लोगों से किए वायदे का जबाव देकर बताए कि उन द्वारा किए वायदों का क्या हुआ। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान, गरीब, कर्मचारी और व्यापारी विरोधी बताया। सुरजेवाला रविवार को उचाना हलके के छात्तर गांव में बांगर अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि बांगर की हुंकार अब मांगे अपने अधिकार। बांगर की धरती ने चौटाला को पांच और भाजपा को एक विधायक दिया लेकिन यहां का किसान, व्यापारी और बेराजगार युवाओं को कुछ नहीं दिया। इस क्षेत्र को केवल लूट और झूठ की राजनीति मिली। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकार मांगने से नहीं मिलता और मांगने से नहीं मिलता तो अधिकार छीने जाते हैं और अब समय आ गया है कि अधिकार छीना जाए। उन्होंने मोदी सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व पूरे देश में घूमकर वायदा किया कि उनकी सरकार बनी तो स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे लेकिन अब सरकार ने लिख दिया कि वह किसानों की फसलों की कीमत नहीं बढ़ा सकते। ऐसे हालातों से निपटने के लिए बांगर अधिकार रैली करने की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने कहा कि जींद की धरती ने कई सरकार बनाई और हटाई लेकिन जींद को कुछ नहीं मिला। कई नेताओं ने इस जिले के लोगों को वोट के रूप में प्र्रयोग किया लेकिन जब सत्ता बनी तो जींद में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आप के आशीर्वाद से अगर उन्हें सत्ता की चाबी मिली तो दिखाएंगे कि कैथल की तरह पूरे हरियाणा का विकास कैसे होता है। पेट और पीठ एक करके फसलें उगाने वाले किसानों को उनके अधिकार दिलाएं जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह हिम्मत दिखाई जो पहले की सरकारें नहीं दिखा सकी। मोदी ने कृषि में काम आने वाली अनेक वस्तुओं पर टैक्स लगाया। भाजपा सरकार यानि कोरी झूठ, बेहिसाब लूट, न फसल की कीमत, न रोटी, न रोजगार, न गरीब से सरोकार, न व्यापारी की सुने पुकार,बदलेंगे ऐसी खट्टर सरकार। उन्होंने कहा कि कई नेता वर्षों से इस बांगर की धरती को उपयोग कर रहे हैं लेकिन उन्होंने यहां क्या किया आप के सामने है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपना ही अपने क्षेत्र का विकास कर सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
