17 April 2019 : सिरसा से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल पहुंची रतिया कांग्रेस नेताओं की अनाप शनाप बयानबाजी को कांग्रेस की बोखलाहट कहा। सुनीता दुग्गल ने एक के बाद एक कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कांग्रेस बौखला गई हैं। भाजपा सरकार द्वारा पांच साल में करवाए गए विकास कार्यों की बात करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस कमजोर हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुनीता दुग्गल ने इस दौरान भारतीय सेना की बात करते हुए सेना को सक्षम और ताकतवर बताते हुए कहा कि हमे अपनी सेना पर नाज हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि चारों तरफ जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। जनता में जो जोश दिखाई दे रहा है उससे लगता है कि जनता ने सिरसा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाने का सोच लिया है और जनता फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखना चाहती हैं। सुनीता दुग्गल ने पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ जीत का दावा करते हुए 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलने की बात कही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
