Sunday , 13 September 2026

दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन लेकिन नहीं आया दूल्हा

एक बार फिर सजधज कर तैयार दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। मामला सिरसा के डबवाली रोड का है जहाँ गुरुद्वारे में  आनंद कारज की रस्म के लिए दुल्हन और उसके घर वाले दूल्हे और उसके परिवार का इंताजर कर रहे थे। लेकिन बहुत देर इन्तजार करने के बावजूद भी दूल्हा और उसके परिवार वाले गुरुद्वारे नहीं पहुंचे। लड़की वालों ने लड़के वालों को कई फोन भी किए लेकिन किसी ने भी मोबाइल रिसीव नहीं किया थक हार कर लड़की वालों ने बिचौलिये से सम्पर्क किया तो मालूम हुआ कि लड़के वाले लड़की वालों से दहेज़ की मांग कर रहे हैं। जिसके कारण वर पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा।  बिचौलिये ने बताया कि लड़के वाले लड़की वालों से  मैरिज पैलेस का खर्चा या फिर बड़ी चीज की मांग लड़की वालों से कर रहे थे।
जानकारी मुताबिक ऐलनाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी की शादी सिरसा की कालोनी निवासी युवक से होनी तय हुई थी। लड़की के पिता ने शहर
थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 9 जुलाई को उसकी बेटी की रिंग सेरेमनी हुई, जिसमें उन्होंने दो तोले की अंगूठी, पांच हजार रुपये नकद व पंद्रह
हजार के कपड़े दिए थे। लड़के पक्ष वालों ने भी लड़की को शगुन दिया था। लड़के पक्ष वालों ने कहा था कि उन्हें दहेज नहीं चाहिए सिर्फ लड़की
चाहिए। इसके बाद मंगलवार को आनंद कारज के लिए बारात आनी थी, जो नहीं पहुंची। लड़के के परिवारवालों से संपर्क किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं
दिया, जिसके बाद में उन्होंने रिश्ता करवाने वाली महिला से संपर्क किया तो उसने बताया कि लड़के वाले मैरिज पार्टी का खर्चा या बड़ी चीज की मांग
कर रहे हैं, उसके बाद ही बारात आएगी।
वहीं इस मामले में महिला थाना में दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलाया हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। वहीं लड़का शादी न करवाने की जिद पर अड़ा हुआ था। लड़की ने भी दूसरे पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। जिसकी जाँच महिला पुलिस कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *