बागपत/रोहतक, 30 जून 2025 – हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपए के इनामी और 16 संगीन आपराधिक मामलों में वांछित साइको किलर संदीप लोहार को यूपी की एसटीएफ और बागपत पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रविवार देर शाम बागपत के मवीकलां इलाके के यमुना पुश्ते पर हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कौन था संदीप लोहार?
रोहतक के भैणी महाराजगंज गांव का रहने वाला संदीप लोहार पहले ट्रक ड्राइवर था। लेकिन 2012 में अपराध की दुनिया में कदम रखते ही वह एक खतरनाक नाम बन गया। शुरुआत में उसने जिस ट्रक को चलाया, उसी में लदे सामान को चोरी कर बेचा और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
15 मई को लूटी थी 4 करोड़ की निकिल प्लेट
कानपुर में 15 मई की रात संदीप ने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक ट्रक से करीब चार करोड़ रुपए की निकिल प्लेट लूट ली थी। इस दौरान ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसी केस में उसकी तलाश में यूपी STF और पुलिस जुटी हुई थी। उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप बागपत के मवीकलां इलाके में छिपा हुआ है। STF और बागपत कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम जब उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदीप को सीने और पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल से एक पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF का सिपाही सुनील कुमार भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्राइम की काली फेहरिस्त: हर साल नया अपराध
संदीप पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुल 16 मामले दर्ज थे। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि इस प्रकार है:
-
2012: रोहतक में पहली बार चोरी का केस
-
2013: हिसार में ट्रक ड्राइवर की हत्या
-
2014: गुरुग्राम में हत्या, फिर हिसार में लूट और हत्या
-
2015: रोहतक में हत्या
-
2016: गुरुग्राम में चोरी, हिसार में दो लूट
-
2021: रोहतक में मारपीट
-
2023: रोहतक में तीन चोरी की घटनाएं
-
2025: कानपुर में लूट और ट्रक ड्राइवर की हत्या
पुलिस के मुताबिक, संदीप ट्रक ड्राइवरों को अत्यंत बेरहमी से मारता था। उसे पकड़ना आसान नहीं था क्योंकि वह अक्सर शहर बदल देता था और पहचान छिपाने के लिए नाम बदलता रहता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
