चंडीगढ़, 14 मई। बीजेपी नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री हरमोहन धवन सोमवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से रूबरू हुए। पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और बीजेपी नेता हरमोहन धवन ने कहा के बीजेपी सरकार पर विश्वास करके लोगों ने साल 2014 में उन्हें वोट दिए पर सरकार बनने के बाद BJP ने लोगों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने किरण खेर और नरेंद्र मोदी दोनों की निंदा करते हुए कहा कि मैंने चुनाव के दौरान इनका पूरा साथ दिया पर मुझे पिछले डेढ़ वर्ष से पार्टी में जलील किया जा रहा है और पार्टी की किसी मीटिंग में नहीं बुलाया जा रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हालांकि मैंने अभी भारतीय जनता पार्टी छोड़ी नहीं है पर 20 तारीख को मैं एक बड़ा ऐलान करने वाला हूं। जिस समय मेरे साथ यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद रहेंगे। बीजेपी पार्टी ने अपने वोटरों के साथ विश्वासघात किया है। जिसे आने वाले 2019 के चुनावों में जनता माफ नहीं करेगी। हम बीजेपी के खिलाफ एक महागठबंधन का निर्माण करेंगे जो 2019 के चुनावों में BJP को सत्ता से दूर करेगा। इसकी शुरुआत हम 20 मई से करने जा रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
