Sunday , 26 July 2026

हनीमून के बहाने खौफनाक साजिश: मेघालय में पति की हत्या कर फरार हुई सोनम, गाजीपुर से गिरफ्तार

हनीमून के बहाने खौफनाक साजिश:  इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े की कहानी ने दिल दहला दिया है। 11 मई को शादी के बाद राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम शिलांग पहुंचे थे। शुरुआत में यह एक रोमांटिक ट्रिप लग रही थी, लेकिन जल्द ही यह एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गई। राजा की लाश शिलांग के पहाड़ी इलाके में एक खाई से बरामद हुई, जबकि सोनम रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब इस सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गाजीपुर पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है, जहां वह बदहवास हालत में मिली। गाजीपुर के एडीशनल एसपी ज्ञानेंद्र प्रसाद और मेघालय के डीजीपी ने पुष्टि की है कि राजा की हत्या में सोनम की मुख्य भूमिका थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की सुपारी मध्यप्रदेश के तीन अपराधियों को दी थी। इन चारों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि केस में अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *