Sunday , 26 July 2026

हत्या के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, रंजिश के चलते की थी युवक की हत्या

फतेहाबाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है,,,,आपको बता दें कि आरोपियों ने अशोक नगर में 6 अगस्त को एक व्यक्ति की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी थी,,,, और इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी,,, पुलिस के अनुसार आरोपियों की मृतक गोरेलाल की पत्नी पर बुरी नजर थी,,,जिसे लेकर आरोपियों का मृतक गोरेलाल से विवाद हुआ था,,,और विवाद के चलते आरोपियों ने व्यक्ति की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,, आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा,,, डीएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान चारों आरोपियों से हत्या के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी और वारदात में इन लोगों के साथ अन्य कोई और आरोपी भी शामिल है या नहीं इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है और पुलिस ने इस मामले में आगे जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *