Sunday , 26 July 2026

स्वस्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, कांग्रेस का वजूद हो चूका खत्म

चौटाला बंधुओं और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच छिड़ी जुबानी जंग की आग में अब अन्य पार्टियों के विपक्षी नेता भी अपने हाथ सेंकने लगे हैं। झज्जर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने चौटाला और विज के विवाद पर चुटकी लेते हुए इसे नूरा कुश्ती यानी फ्रेंडली मैच करार दिया था। और ये भी कहा था कि जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले अपने विरोधियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाए और उसके बाद माफियां मांगी ठीक उसी तरह चौटाला और विज एक दूसरे से माफी मांगते और माफियां देते नजर आएंगे। तंवर के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तंवर पर अपनी ही पार्टी में हाशिये पर धकेले जाने की बात कहकर अपनी चिंता करने को कहा है।
वहीं इस दौरान विज ने कांग्रेस की अलग अलग प्रस्तावित रैलियों पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अलग अलग धड़ों में बंटी हुई पार्टी है। इनका वजूद अब खत्म हो चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *