Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भले ही स्मार्ट सिटी कहलाता हो और यहाँ का प्रशासन शहर की व्यवस्था के दुरूस्त होने के दावे करता नहीं थकता। चंडीगढ़ प्रशासन के ऐसे ही दावों की पोल खोलता एक मामला सामने आया है तस्वीरे चंडीगढ़ के सैक्टर 22 के किरण सिनेमा के साथ लगती पार्किंग की है जहां पर पार्किंग ठेकेदार के करिंदो ने पैसे वसूलने के नाम पर न सिर्फ गालीगलौज की बल्कि गाड़ी में बैठे शख्स और महिलाओं के साथ मारपीट भी की और उसके बाद वहां से फरार हो गए।
दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 10 रूपये की पार्किंग की जगह पार्किंग करिंदा 100 रूपये की मांग करने लगा।
वहीं पीड़ित महिला ने लिखित में अपनी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दर्ज करवा दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसी बदसलूकी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बाबजूद इसके पीड़ित महिला को पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर संदेह है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
