Saturday , 25 July 2026
सोनम ही निकली बेवफा

सोनम ही निकली बेवफा: राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा,पत्नी सोनम ही निकली मास्टरमाइंड

शिलांग, मेघालय,9 जून 2025 : मेघालय के शिलांग में हुए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब इस चर्चित मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। मेघालय पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर इस सनसनीखेज मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मेघालय पुलिस की खुलकर तारीफ की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हनीमून के बहाने साजिश

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में बेहद धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद, 20 मई को दोनों मेघालय हनीमून पर रवाना हुए। लेकिन 23 मई को नोंग्रियाट गांव में अंतिम बार दोनों को साथ देखा गया, उसके बाद राजा की हत्या हो गई और सोनम लापता बताई गई

 अब खुला राज – पत्नी ने कराई सुपारी किलिंग

मेघालय पुलिस के डीजीपी आई. नोंगरांग के अनुसार, जांच में पता चला कि सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची और इसके लिए मध्य प्रदेश से भाड़े के तीन हत्यारों को बुलाया। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सोनम ने अंततः आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे मामले की गुत्थी सुलझी।

सीएम संगमा ने दी बधाई

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोशल मीडिया पर इस केस में तेजी से कार्रवाई करने के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने लिखा,

“राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 7 दिनों के भीतर बेहतरीन काम किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बधाई। वेल डन!”

देशभर में फैली सनसनी

राजा और सोनम की शादी को अभी 12 दिन ही हुए थे जब यह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सोनम के लापता होने और राजा की हत्या ने परिवार और समाज को गहरा सदमा दिया। शुरू से ही सोनम के परिजनों को इस मामले में साजिश की आशंका थी। अब उनकी आशंका सच साबित हुई है।

 CBI जांच की सिफारिश

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि सोनम को लेकर राज्य सरकार गंभीर है और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *