गुरुग्राम, 17 अक्तूबर (सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है जहां मंगलवार शाम एक रेस्टोरेंट में मात्र 20 सेकेंड में ऐसी दहशत फैली की लोगों के होश उड़ गए। दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर- 46 में ओम स्वीट्स रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम करीब 7 बजकर 12 मिनट पर कुछ बदमाश लूट के इरादे से घुसे और अचानक रेस्टोरेंट में फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। वहीं फायरिंग के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि लुटेरों द्वारा की गई फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। हलाकि फायरिंग में रेस्टोरेंट का कांच टूटने के कारण एक ग्राहक घायल जरूर हो गया। वहीं यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और मौकाए वारदात का मुआयना किया। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जिसके लिए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने बाकयदा एक ऑडियो जारी की है जिसमें आरोपियों के बारे में बताने वाले यानि आरोपियों की जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपए की राशि इनाम में देने की घोषणा की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये बदमाश कौशल गैंग के गुर्गे थे जो कि कैश काउंटर पर एक पर्ची देकर गए , जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशो के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी कर दी ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
