नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामलों ने आतंक मचा के रखा हुआ हैं। मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 68 हजार 833 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 68 लाख, 50 हजा 962 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में देशभर में 402 कोरोना मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटों में देशभर में 402 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड-19 से कुल 4 लाख 85 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में भी 5.01 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। तो वहीं कल यानि कि शुक्रवार को देश में ओमीक्रॉन के 6,041 नए मामले सामने आए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
