जम्मू-कश्मीर के शोपियां में छुट्टी पर चल रहे सेना के एक जवान की संदिग्ध आतंकियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 23 साल के इरफान अहमद डार का शव आज सुबह बरामद हुआ। शव पर गोलियों के निशान हैं। वह शुक्रवार शाम से लापता बताए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान की पोस्टिंग लाइन ऑफ कंट्रोल के पास गुरेज में इंजीनियरिंग रेजीमेंट में थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इरफान कल शाम अपने घर से कार में निकले थे और आज सुबह उनकी लाश मिली है। उनकी गाड़ी भी घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
