Sunday , 26 July 2026

सीएम फ़्लाइंग ने एक बार फिर नगरपालिका में मारी रेड, नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप !

हरियाणा डेस्क:- घरौंडा, सीएम फ़्लाइंग ने एक बार फिर नगरपालिका में रेड मारी है। रेड लगने से नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रूपये लेने के शिकायत महिलाओं ने की है। शुक्रवार को सीएम फ़्लाइंग की टीम नगरपालिका में पहुंच गई। सीएम फ्लाइंग ने नगरपालिका के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया और रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। टीम ने विकास कार्यो के साथ साथ एनडीसी रिकॉर्ड व अन्य डॉक्यूमेंट चेक किए। नगरपालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने एक नगरपालिका में ठेकदार के थ्रू लगे कमर्चारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के नाम से लगभग 15 हजार रूपये ऐंठने के आरोप लगाए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला बिमला, अनीता, निर्मल ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में कई महीनों पहले एक कर्मचारी ने मकान बनवाने के नाम पर 15 हजार रूपये ठग लिए। जिसको लेकर शिकायतें भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुईं। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया है कि नगरपालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों के लेट आने की सूचनाएं मिल रही थी और मौके पर 22 अधिकारी व कर्मचारी नदारद पाए गए। इसके अलावा कुछ रिकॉर्ड भी चेक किया गया है। और पेडिंग शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। महिलाओं ने जो शिकायत दी थी उसको लेकर भी थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए कह दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *