Friday , 11 September 2026
सीएम आवास पर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक, ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का विधिवत विमोचन

सीएम आवास पर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक, ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का विधिवत विमोचन

 चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष मंथन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत इसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान ढूंढने और सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए नायब सरकार की प्रशंसा की और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा जताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस शासनकाल में लागू आपातकाल की यातनाओं पर आधारित ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का भी विधिवत विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने मिलकर इस महत्वपूर्ण पुस्तक का उद्घाटन किया, जो आपातकाल के दौर की सच्चाइयों और राजनीतिक घटनाक्रम को उजागर करती है।

बैठक में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा ने अपनी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा जन-साधारण तक पहुंचाने और संगठन को हर वर्ग में मजबूत बनाने का संकल्प जताया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *