पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र में लोग उनका विरोध करने में उतर गए हैं। दरअसल, सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र में गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही इसमें ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की गई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। इसी क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं, जिस पर गुमशुदा की तलाश लिखा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यहां लगे हैं पोस्टर
ये पोस्टर जौड़ा फाटक के नजदीक स्थित रसूलपुर कलर में शहीद बाबा दीप सिंह जी सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वशिष्ट और उसके सदस्यों ने लगाए हैं। उनका कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा क्षेत्र में नहीं आते। लोग उन्हें तलाश रहे हैं।

सिद्धू विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम गए हैं
बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक हैं। पोस्टर लगाने वालों का आरोप है कि सिद्धू अपने क्षेत्र में दिखाई नहीं देते। नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम आए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
