करनाल का बायोडिग्रेडेबल प्रोजेक्ट ”कॉफी टेबल बुक” में दर्ज होने से अन्य शहरों को भी इसे अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इससे जहां सीएम सिटी का नाम होगा, वहीं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को नवीन कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शहर से निकलने वाले बायोडिग्रेडेबल कचरे से सीएनजी तैयार करने के लिए नगर निगम ने काछवा रोड पर नहर किनारे प्रदेश का पहला सीएनजी प्लांट लगाया है। फरवरी में इस प्लांट को चलाया गया। नगर निगम की ओर से भारत सरकार की योजनाओं के अनुसार अपनी उपलब्धियों को भेजा गया, जिनमें से सीएनजी गैस प्लांट को प्रधानमंत्री कार्यालय में पसंद किया गया। प्रदेश में इस तरह का प्लांट लगाने वाला करनाल नगर निगम है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बायोडिग्रेडेबल प्लांट अपने आप में खास उपयोगी है। क्योंकि इस प्लांट में किसी भी प्रकार का वेस्ट प्रयोग में होगा।
शहर के बायोडिग्रेडेबल वेस्ट से तैयार की जाने वाली सीएनजी प्लांट प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री कार्यालय ने ”कॉफी टेबल बुक” के लिए सिलेक्ट किया है। करनाल की यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि रही है। 21 अप्रैल को यह काॅफी टेबल बुक लांच होगी।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
