सिरसा शहरवासियों के लिए आने वाले दिनों में पानी की किल्लत हो सकती है,क्योंकि सिरसा में जिस भाखड़ा नदी का पानी आता है वहां से पिछले 30 दिनों से सप्लाई नहीं हो रही है। अमूलन ये नहर 15 दिन तक बंद रहती है,लेकीन इस बार 30 दिन से नहर कर पानी विभाग को नहीं मिल रहा है। शहर में बने वाटर वर्क्स की टंकिया भी खाली होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि घग्गर नदी की सफाई का काम चल रहा है जिस वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जनस्वास्थ्य विभाग के एस.डी.ओ. आंचल जैन ने बताया कि सिरसा शहर में 1 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी की जरुरत पड़ती है। पीछे नहर की बंदी होने के चलते पानी की किल्लत हो रही है। हमने टूबवेल से सप्लाई देना शुरू किया हुआ है ताकि इस मौसम में लोगों को पानी की समस्या न हो। जैन ने बताया कि जल की बर्बादी करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त है। पहले हमने कई कनेक्शन काटे है अगर अब भी कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
