Saturday , 12 September 2026

सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने फतेहाबाद मतगणना केंद्र का किया दौरा

फतेहाबाद, 21 मई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार अशोक तंवर ने आज मतगणना केंद्र का दौरा किया। अशोक तंवर ने मौके पर तैनात अधिकारियों से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। अशोक तंवर ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान भी दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अशोक तंवर ने कहा कि मतगणना केंद्र के पास बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां घूमती रहती है। पिछले दिनों तो एक संदिग्ध ट्रक भी मतगणना केंद्र में घुस गया था। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तत्परता से प्रशासन ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया। अशोक तंवर ने इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर भी निशाना साधा।

 

अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपने बूथ से हार रहे हैं। यही कारण है कि ईवीएम में गड़बड़ करने की कोशिश की जा रही है। अशोक तवर ने कहा कि कांग्रेसी इतनी आसानी से ईवीएम में गड़बड़ी नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 9 दिनों से कांग्रेस के द्वारा मतगणना केंद्र के बाहर निगरानी को लेकर टेंट लगाया गया है। जहां पर कांग्रेसी 24 घंटे पहरा दे रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *