जोधपुर : सलमान खान के काले हिरण के शिकार के मामले में 5 साल की सजा मिलने के बाद उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं इसका फैसला कुछ ही देर में आने वाला है। अपने भाई की सुनवाई के लिए उनकी दोनों बहने अर्पिता खान और अलवीरा, सलमान के बॉडीगार्ड के साथ जोधपुर सत्र न्यायालय कुछ देर पहले पहुंची। लेकिन यहां सलमान खान का एक बॉडीगार्ड मीडिया से भिड़ गया। मीडिया के कुछ फोटोग्राफरर्स सलमान की बहनों का फोटो लेना चाह रहे थे और बॉडीगार्ड शेरा उन्हें बचाते हुए कोर्ट में ले जा रहा था। लेकिन इसी बीच मीडिया को दूर हटाने में एक दूसरे बॉडीगार्ड ने मीडियाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह देखते हुए पुलिस ने तुरंत इस बॉडीगार्ड को पकड़कर जबरदस्ती कार में बिठा दिया। इस बॉडीगार्ड को पुलिस ने कोर्ट में नहीं जाने दिया है। वहीं शेरा सलमान की दोनों बहनों को लेकर अदालत के भीतर पहुंच चुका है। बता दें कि दायर जमानत अर्जी पर जोधपुर की सत्र अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी इस मामले में सुनवाई करेंगे और संभवत: आज फैसला सुना सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
