Friday , 11 September 2026

सरसों की धीमी खरीद होने से गुस्साए किसानों ने भट्टू हिसार रोड पर लगाया जाम

फतेहाबाद के भट्टूकलां मंडी में सरसों की खरीद की फसल का उठान न होने के कारण मंडी में जगह की कमी हो गई, जिस कारण नई फसल लाने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज तड़के 2 बजे से सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंचे कई गांवों के किसानों को जब मंडी में जगह नहीं मिली तो सुबह उन्होंने हिसार-भट्टूकलां रोड पर जाम लगा दिया। बाद में मार्केट कमेटी के अधिकारियों व पुलिस ने किसानों के बीच पहुंचकर मामला शांत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि मंडी में जहां जहां जगह मिली है, वहां पर किसानों की फसल की ढेरी करवाकर नंबर अलॉट कर दिए गए हैं। फसल बिकने पर किसान को फारिक कर दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं पहले बिकी फसल के उठान पर उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसी के अधिकारियों को बार-बार फोन किया जा रहा है, वो ना तो फोन उठा रहे हैं और न ही कोई सुविधा होने दे रहे। जानकारी के अनुसार किरढान, ढांड, गदली आदि के किसानों की खरीद की गई सरसों की फसल के करीब 7 हजार बैग और खरीदने के लिए रखी गई 118 ढेरियों से भट्टू मंडी अटी पड़ी है। ऊपर से किसान अभी सरसों और गेहूं की फसल मंडी में और ला रहे हैं। आज ठुइयां, मेहुवाला, जांडवाला बागड़ आदि गांवों के किसान फसल लेकर आए तो उन्हें जगह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पहले से ही किसान हफ्ते भर से फसलें लेकर मंडी में बैठे हैं और बिकी फसल का उठान न हो रहा है। जिस कारण आज उन्होंने रोड जाम कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *