फतेहाबाद, 23 जून(जितेंद्र मोंगा): हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल आज फतेहाबाद पहुंचे और फतेहाबाद के लघु सचिवालय में शहर की समाजसेवी संस्थाओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, प्राइवेट स्कूल संघ सहित कई अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। जिसमें उन्होंने बाल सुधार को लेकर चल रहे कार्यक्रमों में सहयोग देने की अपील इन संस्था के पदाधिकारियों से की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा कि बाल सुधार को लेकर जिले मे चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर आज की बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों को सुधारने और जो बच्चे पढ़ाई से वंचित होकर भीख मांगते हैं उनके जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और आम जनता के सहयोग के बिना बाल कल्याण परिषद कुछ नहीं कर सकती। कृष्ण ढुल ने फतेहाबाद के बाल भवन का भी दौरा किया और शहर में बाल सुधार को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
