रोपड़, 18 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाएंगी। रोपड़ में आयोजित सैनी महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के खाते में 1.25 लाख करोड़ रुपये डालने और 78 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में देने का कार्य किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को सलाह दी कि वह विधानसभा में बिल लाकर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदे। उन्होंने हरियाणा में किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने और गरीबों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने का जिक्र किया।
उन्होंने नारी सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान पर जोर देते हुए नारी शक्ति वंदन बिल और माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को भी सराहा। साथ ही, बीबी शरणदीप कौर के बलिदान को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पिछड़ा वर्ग और बुजुर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उनकी ये योजनाएं सामाजिक और आर्थिक सुधारों को नया आयाम दे रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
