Tuesday , 28 July 2026

..जब नीरज चोपड़ा ने बच्ची से पूछा उसके फेवरेट खिलाड़ी के बारे में, मासूम का जवाब और ये VIDEO जीत लेगा दिल

हरियाणा डेस्क: टोक्यो ओलंपिक्स के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को एक स्टा खिलाड़ी बनगए हैं। अब लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं नीरज चोपड़ा। बता दें, टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडल जीतने वाले रेसलर रवि दहिया को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। हालांकि, कामयाबी की बुलंदियां छूने वाले नीरज अभी भी स्वभान से विनम्र हैं। उनकी इसी खूबी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिए इज्जत और बढ़ गई है। यह वीडियो पानीपत के एक स्टेडियम का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो जीत लेगी दिल

वीडियो में नीरज चोपड़ा छोटी बच्ची से किसी खिलाड़ी का नाम सर्च करने के लिए बोलते हैं। लेकिन बच्ची का जवाब सबका दिल जीत लेता है। दरअसल, बच्ची इस स्टार एथलीट से कहती है कि उसके फेवरेट हीरो, खिलाड़ी तो नीरज चोपड़ा ही हैं। इस वीडियो आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।  इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे पसंदीदा तो आप ही हो, आज पानीपत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए इस शख्स की विनम्रता औऱ सादगी देखिए।’चैम्पियन आपको बहुत आगे जाना है।‘

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *