एक दुल्हन के साथ शादी की रात हुए गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने अपने पति ,चाचा ससुर और नंदोई पर गैंग रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की और आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बहार है। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों ने इस इल्जाम को सिरे से नकारते हुए इस सब में पुलिस के जवान अनिल कुमार को षड्यंत्रकर्ता बताया और पुलिस से मामले की उचित जाँच करने की मांग की हैं। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी गहनता से जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला का आरोप है कि सुहागरात के दिन पाला राम और महेंद्र सिंह ने उसके पति भाल सिंह को शराब के नशे में धुत कर दिया। महिला के मुताबिक शराब के नशे में पाला राम और महेंद्र सिंह उसको कमरे में छोड़ने आए तो पाला राम ने महेंद्र सिंह और भाल सिंह के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस को दी। महिला ने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
