बिहार डेस्क- बिहार के नवादा जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ काशीचक गांव दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। दहेज दानवों ने हृदयविदारक घटना को अंजाम देने से पहले महिला का हाथ पैर बांध दिये और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जाता है कि, महिला की चीख पुकार पडोसियों तक नहीं पहुंचे इसके लिए महिला के मुंह में कपड़ा डाल दिया। आरोपियों ने बुरी तरह से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कोमल के रूप में की गई है।

कुकर फटने का लगाया बहाना
घटना को अंजाम देने के बार ससुराल वालों ने मृतका के मायके फोन कर जानकारी दी कि कुकर फटने के कारण कोमल जल गई है। आनन-फानन में मायके वाले अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद सभी ससुरालवाले मृतका के एक साल के बच्चे को लेकर फरार हो गए। मृतका कोमल लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा बंसीपुर गांव की रहने वाली थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
Read More Stories:
मृतका के भाई ने बताया कि, जब उसकी शादी हुई थी तो बहनोई ने स्कॉर्पियो की मांग की थी। मना करने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। मृतका का ससुर समस्तीपुर में दारोगा के पद पर कार्यरत है। इसका धौंस दिखाकर ससुरालवालों द्वारा अक्सर दहेज की मांग की जाती थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
