कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुए मोनू को श्रद्धांजलि देने बसाना गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोनू की शहादत पर हरियाणा को ही नही पूरे देश को गर्व है। हरियाणा सरकार शहीद के परिवार को हर मदद देगी।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल गुरुवार को रोहतक जिले के बसाना गांव में पहुंचे यहां उन्होंने कुपवाड़ा में आतंकी हमले के बाद शहीद हुए मोनू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की इस क्षति को पूरा तो नहीं किया जा सकता, लेकिन हरियाणा सरकार पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश का एक-एक सैनिक देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर डटा खड़ा है। भारत सरकार व हमारी सेना किसी भी तरीके से पाकिस्तान के मनसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पहले भी सेना ने सर्जिकल स्ट्राईक की है और भविष्य में भी इस तरह से सर्जिकल स्ट्राईक चलती रहेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
