Friday , 30 October 2026

शहीदी दिवस पर विधायक नैना चौटाला का ऐलान, बाढड़ा हल्के में बने सभी शहीद स्मारकों पर लगेंगी सोलर लाइटें !

हरियाणा डेस्क:- चरखी दादरी, देश की रक्षा के लिए सहर्ष अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बाढड़ा हलके के वीर सपूतों के स्मारक अब रात के समय में भी रोशन रहेंगे। शहीदी दिवस के पावन अवसर पर हल्का विधायक नैना सिंह चौटाला ने बाढड़ा के विभिन्न गांव में बनाए गए शहीद स्मारकों पर सोलर लाइटें लगवाने का निर्णय लिया है। विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हलके के 36 गांवों में बनाए गए शहीद स्मारकों पर सोलर लाइटें लगाने का फैसला लिया गया है। जिससे हमारे वीर बलिदानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक रात के समय भी रोशन रहकर हमें प्रेरणा देते रहेंगे। विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि बाढ़डा हल्का वीरों की भूमि है। देश की रक्षा के लिए यहां के युवाओं ने सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अपने प्राणों को आहुति देने में भी पीछे नहीं रहे है। इसलिए उनकी याद में बनाए गए स्मारक हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं। जहां से हमारे युवा प्रेरणा लेकर आगामी भविष्य में भी देश की रक्षा का जज्बा अपने अंदर जगाए रखते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक नैना चौटाला ने बताया कि प्रायः देखा गया है कि वीर शहीदों की यादें बनाए गए इन शहीद स्मारकों पर रात के समय अंधेरा बना रहता है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हल्कें 53 गावों में बनें सभी 53 शहीद स्मारकों पर सोलर लाईट के रूप में एक दीया लगाया जाएगा। जो रात के समय भी रोशन रहकर इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े हर्ष की बात है की महान सपूतों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बनाई गई इस मुहिम का शुभारंभ भी देश को आजादी दिलाने वाले महान अमर शहीदों के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है। विधायक नैना चौटाला ने बताया कि बाढ़डा के ऐतिहासिक क्रांतिकारी चौक पर भी सोलर हाई मास्क लाईट लगाने का निर्णय लिया गया है। जिससे इस क्षेत्र में महान दानवीर महाशय मंसाराम व राजा महताब की प्रतिमाएँ भी रात के समय में रोशन रह पाएँगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *