पंजाब डेस्क: पंजाब में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। तो वहीं सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने आवास पर सिख समुदाय के लोगों से मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपने आवास पर देश भर के प्रमुख सिखों की मेजबानी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें, बीजेपी गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन रैलियां कर चुके हैं। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने 18 फरवरी शाम छह बजे से पहले बाहरी लोगों के विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकल जाने के आदेश दिए गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
