Saturday , 25 July 2026

MP में 5 बजे तक 71.16%, छत्तीसगढ़ में 68.15% वोटिंग

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए आज मतदान हुआ। जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और प्रतिद्वंद्वी कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं छत्तीसगढ़ में चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 70 सीटों पर आज वोटिंग हुई। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी हद तक सीधी लड़ाई है। मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड वोटर हैं। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई। राज्य में 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित होने की वजह से बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा, मंडला जिले की बिछिया और मंडला सीटों के 55 बूथों और डिंडोरी जिले के 40 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। राज्य में कुल 64,626 मतदान केंद्र बनाए गए। सीईओ ने कहा कि इनमें से 64,523 मुख्य बूथ और 103 सहायक केंद्र हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1,500 से अधिक है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *