सोहना, 27 जून(सतीश): सोहना के गांव दमदमा में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त की शराब के नशे में पिट पिट कर हत्या कर दी थी और उसके बाद अपने गुनाह को छुपाने के लिए शातिर आरोपियों ने युवक के शव को मोटरसाइकिल सहित सड़क पर फेंक दिया और फरार ह्पो गए। ताकि यह एक सड़क दुर्घटना लगे। इस मामले में सोहना सदर थाना पुलिस ने दो नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस मामले की जाँच सोहना क्राइम टीम को सौंपी। क्राइम टीम ने कार्यवाही करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लोहे के उस पाइप को भी बरामद किया, जिससे युवक की हत्या की गई थी। हत्यारे इतने शातिर थे कि उन्होंने अपने वह कपड़े भी जला दिये जो उन्होंने हत्या करते समय पहने हुए थे। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जलाए हुए कपड़ो की राख को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दे मामला 24 जून की रात का है, जब गांव खेड़ला ओर दमदमा की बीच सड़क पर एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
