Saturday , 12 September 2026

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की हवाई फायर, देखिए कहां दिया घटना को अंजाम

पानीपत के मतलौडा में एक युवक को सरेआम शराब पीकर हवाई फायर करना महंगा पड़ गया,,,,,,दरअसल किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,,,,, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह किस तरह अपने एक दोस्त से पिस्टल लेता है,,,,, और हवाई फायर कर उसे वापिस दे देता है । सभी लोग शराब के नशे में धुत हैं,,,,,,और इस दौरान कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बतादें कि युवक की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव वैसर के रूप में हुई । जो कि एक चिकन कार्नर के सामने हवाई फायर कर रहा है ।  हवाई फायर करने वाला युवक अनिल का गाड़ी सेल परचेज करने का काम करता हैं,,, वहीं इस पूरी घटना के वीडियो वायरल होने के बाद कार बाजार में दहशत फैली हैं,,,,हालांकि वीडियो वायरल होते पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *