Sunday , 26 July 2026

विश्व पर्यावरण दिवस : प्लास्टिक के ख़िलाफ़ छेड़ी जंग, बॉलीवुड और हॉलीवुड आया साथ

मुंबई। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनज़र इस बार दुनियाभर में प्लास्टिक के ख़िलाफ़ ऐलान-ए-जंग किया गया है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आलिया भट्ट ने इस अभियान की शुरुआत बॉलीवुड में कर दी है। #BeatPlasticPollution नाम से सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आलिया ने प्लास्टिक की बोतलों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करते हुए ट्वीट किया है- ”प्लास्टिक को हराने के लिए आज से ही स्टील या ग्लास की बोतलों का इस्तेमाल शुरू कर दीजिए। प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट होने में 450 या इससे भी अधिक साल लग जाते हैं, तब तक ये पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाती रहती हैं। मैंने अपने जीवन से प्लास्टिक को निकाल फेंकने की दिशा में एक क़दम बढ़ा दिया है। आशा है, आप लोग भी ये क़दम उठाएंगे।”

आलिया ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर को यह चैलेंज लेने के लिए नॉमिनेट किया है। आलिया के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अर्जुन ने प्लास्टिक बोतल का बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने स्टील की बोतल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ”प्लास्टिक को हराने के लिए बस एक क़दम उठाने की ज़रूरत है। मैंने प्लास्टिक बोतल को धातु की बोतल से बदल लिया है। यह सुविधाजनक और पर्यारवरण-मित्र है।” अर्जुन ने अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा को चैलेंज किया है।

हॉलीवुड में प्लास्टिक प्रदूषण के ख़िलाफ़ कुछ दिन पहले से ही माहौल बनने लगा था। हॉलीवुड सुपर स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने इस कैंपेन को सपोर्ट करते हुए प्लास्टिक को पूरी तरह टर्मिनेट करने का आह्वान किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके लिखा है- ”मैं अपने घर पर प्लास्टिक की चम्मचों को नष्ट कर रहा हूं।” आर्नी ने लियोनार्दो डिकैपरियो को यह चैलेंज लेने के लिए नॉमिनेट किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बार प्लास्टिक बैन की थीम को सेलिब्रेट किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत को मिली है। इस थीम के तहत ही बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन कैंपन चलाया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *