Sunday , 13 September 2026
गुरुग्राम में "एक देश, एक विधायिका" सम्मेलन

विधानसभा अध्यक्ष ने घरौंडा हलके को दी बड़ी सौगात, 3.77 करोड़ की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

घरौंडा, 28 जून 2025: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा हलके में करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपये की सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कदम क्षेत्र के विकास को तेजी देने और जनता की पुरानी मांगों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा अध्यक्ष  कल्याण ने गांव गढ़ी खजूरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1 करोड़ 92 लाख 39 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 14 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने गांव भरतपुर में पीडब्ल्यूडी सड़क से श्मशान घाट तक 1278 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण का भी शिलान्यास किया, जिसकी लागत 57 लाख 25 हजार रुपये है।

सदरपुर गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित उप-स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास इस मौके पर हुआ, जिसमें 67 लाख 26 हजार रुपये की लागत आएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुंडी गढ़ी-गढ़ी खजूरी सड़क से गांव बस्सी तक मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित 220 मीटर लंबी संपर्क सड़क का उद्घाटन भी किया।

इसके अतिरिक्त, पंचायत विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इस मौके पर श्री कल्याण ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यमुना बैल्ट क्षेत्र में चौपाल, स्कूल, गली, खेत के रास्ते, सामुदायिक केंद्र सहित कई विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही यमुना नदी के तटबंधों को मजबूत कर बाढ़ से सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है।

उन्होंने गांव की बेटियों को शिक्षा और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे आकर अफसर बनें और अपने गांव तथा देश का नाम रोशन करें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *