Saturday , 12 September 2026

कोरोना का कहर: बीते 24 घंटे में 3,68,147 नए केस, 3417 लोगों की गई जान

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोरोना वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और हजारों लोगों की जानें जा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 3,417 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 2,18,959 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,13,642 है। वहीं, इलाज के बाद अब तक कुल 1,62,93,003 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *