Saturday , 12 September 2026

पुलिस की यमुनानगर में हो गई धुनाई; जानें क्या था मामला

यमुनानगर (वीना) : अगर जनता की हिफाजत करने का दम भरने वाली पुलिस ही बदमाशों के हाथों पिटने लगे तो भला जनता खुद को महफूज कैसे समझेगी। जी हाँ यह सवाल हम नहीं बल्कि खड़े कर रही हैं वो तस्वीरें जो आज हरियाणा के यमुनानगर से सामने आई है। यहाँ कानून बदमाशो के आगे बेबस हो कर पिटता दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में खाकी का खौफ कहाँ रह गया यह बड़ा सवाल है। मामला यमुनानगर के नंदा कालोनी का है जहाँ झगडा होने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता अपने साथियों के साथ पुलिस कर्मचारियों को पीटने लग गया। बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर लोहे कि रॉड से हमला करते हुए उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने तीसरे पुलिस कर्मचारी को वहा से भगाने के लिए एएसआई की रिवाल्वर ही छीन ली। इस पूरे मामले के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने इनके कब्जे से वह रिवाल्वर भी बरामद कर ली है जो इन लोगो ने एएसआई से छीन ली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालाकि बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी दो और लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस का दावा है कि इन दोनों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *