एक तरफ केंद्र सरकार गरीबों को घर देने के सपने दिखा रही है तो वहीं हरिद्वार में बीएचईएल ने लंबे अरसे से रह रहे सैकड़ों लोगों के घरों को अमानवीय ढंग से उजाड़ दिया है। हरिद्वार में बीएचईएल की जमीन से हटाए गए बेघर लोगों का गुस्सा बीएचईएल प्रबंधन और स्थानीय नेताओ के खिलाफ फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने चंद्राचार्य चौक पर इकट्ठा होकर नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला भी फूंका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने मदन कोशिक के पोस्टर तक फाड़ डाले। बीएचईएल की जमीन से हटाए गए लोगों का आरोप है की वह दशकों से उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका वोटर आईडी कार्ड राशन कार्ड आदि सब बनाया गया है। चुनावों के वक्त नेता लोग आकर बड़े बड़े वादे करते हैं, लेकिन जब उन्हें वहां से उजाड़ा जा रहा था, तब कोई भी नेता उनकी सुध लेने नहीं आया। बेघर लोगों ने बताया कि किस तरह बीएचईएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने अमानवीय तरीके से उन के आशियाने उजाड़े हैं। वहीँ कई लोग इस सर्दी में खुले आसमान के नीचे दिन रात गुजारने को मजबूर हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
