Monday , 14 September 2026

Kurukshetra : भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के लिए छह फरवरी तक किया जा सकता है आवेदन,

भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से छह फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से होगी। इसके लिए जन्म तिथि दो जनवरी 2004 से लेकर दो जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए विज्ञान विषय में केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडियट या 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।उन्होंने कहा विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये व जीएसटी निर्धारित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *