सिरसा, 5 जून। प्रदेशभर में आज प्राइवेट लेब टेक्निशन अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। सिरसा में भी लेब टेक्निशन टाउन पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लेब टेक्निशन का कहना है कि सरकार ने लेब रिपोर्ट पर एम.बी.बी.एस. डॉक्टर्स के काउंटर साइन करवाने का फरमान जारी किया हुआ है जिसका लैब टेक्निशन विरोध कर रहे है।
लेब टेक्निशन एसोसिएशन के जिला प्रधान देवेंदर कुमार ने बताया कि सरकार ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है जिसमे लेब टेक्निशन की साइन अथॉरिटी छीनकर लेब टेस्ट की रिपोर्ट पर एम.बी.बी.एस. डॉक्टर के साइन अनिवार्य कर दिए है। उन्होंने कहा कि एम.बी.बी.एस. डॉक्टर को लैब में कैसे रख सकते है। इतनी तनख्वा कैसे देंगे। पिछले काफी समय से हम काम कर रहे है। हमारी मांग है कि सरकार अपने इस तुगलकी फरमान को वापिस करे,अगर आज हमारी मांग नहीं मानी जाती तो हम सी.एम. हाउस पर धरना देंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
