लुधियाना, 31 जुलाई। लुधियाना पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब लूटपाट व चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर धांधरा रोड पर रेड की तो मौके से चोरी के दो ट्रक पुलिस को बरामद हुए साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी काबू किया। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की जानकारी देते हुए ऐडीसीपि संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमार कार्यवाही के दौरान दो आरोपियों को चोरी के दो ट्रकों के साथ काबू किया है। पकडे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।
उन्होंने बताया कि इस गैंग के सरगना निर्मल सिंह और हेमा के खिलाफ पंजाब ,राजस्थान और हरियाणा में करीब 25 मामले दर्ज हैं जो काफी मामलों में भगोड़ा भी हैं। इनके खिलाफ मुकदमा नंबर 180 और धारा 457 380 411 आईपीसी थाना में दर्ज किया गया है। दोषियों को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान और मामलों में खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपियों से भारी मात्रा में अलग अलग सामान बरामद हुआ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
