Friday , 11 September 2026

लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

फतेहाबाद, 4 सितम्बर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद की अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर देर रात अज्ञात लुटेरों ने कन्फेक्शनरी की एक दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे स्विफ्ट गाड़ी में आए थे और हथियार के बल पर लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद रफूचक्कर हो गए । घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार दुकान मालिक जब रात के समय दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी में सवार पांच युवक अचानक दुकान में घुस गए और दुकान का शटर गिरा दिया। लुटेरों के हाथ में पिस्तौल भी थी।  लुटेरों ने पिस्तौल दुकान मालिक की कनपट्टी पर रखी और गले में पड़ा करीब 30 हजार कैश लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते जाते लुटेरे दुकान से केक, कोल्ड ड्रिंक की बोतले और  खाने पीने का सामान भी अपने साथ ले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *