नेशनल डेस्क: राजद सुप्रीमो लालू यादव को रांची के सीबीआई कोर्ट से राहत मिल गई है। अब लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सीबीआई कोर्ट ने राजद सुप्रीमो का रिलीज आर्डर जारी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीबीआई कोर्ट ने बेल बांड सहित जुर्माने की राशि जमा करने के बाद यह रिलीज ऑर्डर जारी किया है। तो वहीं मामले में लालू प्रसाद के बेलर के तौर पर निशिकांत और राजू गोप कोर्ट में उपस्थित हुए और 10 लाख रुपये निर्धारित ज़ुर्माने की राशि कोर्ट में जमा कराई। जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये रास्ता साफ हो गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
