टोहाना ,17 अक्टूबर(नवल सिंह): टोहाना में आज भी चक्काजाम रहा, जहां रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कोई भी बस नहीं चली। आपको बता दें इस हड़ताल को लेकर 20 नई भर्ती | कर्मचारियों को टर्मिनेशन नोटिस जारी किए गए पर हड़तालियों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया।
जिला फतेहाबाद से स्पेशल ड्यूटी कुलदीप जागड़ा टोहाना पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आने की धरना स्थल पर अपील की पर किसी भी हड़ताली ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। इससे पहले कुलदीप जागड़ा ने माइक के माध्यम से अनाउसमेंट भी की लेकिन हड़तालियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
वहीं 20 नए भर्ती कर्मचारियों को टर्मिनेशन नोटिस जारी किए गए कि अगर आप ड्यूटी पर नहीं आए तो आप को टर्मिनेट कर दिया जाएगा पर कर्मचारियों पर इसका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है और लगातार रोडवेज कर्मचारियों की जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
