हरियाणा डेस्क: रोहतक के सांपला के पूर्व पार्षद संदीप उर्फ मॉनिटर की गुरुग्राम के इस्लामपुर में कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण पीजी में हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल गुरुग्राम सदर थाना पुलिस जांच कर रही है। हत्या की वारदात संदीप उर्फ मॉनिटर के पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, संदीप उर्फ मॉनिटर रोहतक जिले की सांपला नगरपालिका के वार्ड नं. 6 से पूर्व पार्षद था। संदीप की हत्या का आरोप मनीष व जोंटी पर लगा है। देर रात को हुए आपसी विवाद के चलते संदीप की हत्या की गई है। हत्या के आरोपी अभी फरार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
