रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित सूरज स्कूल में आज खंड स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट्स का शुभारम्भ हुआ। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट्स प्रतियोगिता में रेवाड़ी ब्लॉक के करीब आधा दर्जन स्कूलों से आई टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई और कल अंडर-19 वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिताएं कराई जाएँगी और तीसरे दिन विजेता टीमों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
स्कूल के प्राचार्य ओपी यादव ने बताया कि यह टूर्नामेंट उनके स्कूल के लिए गौरव की बात है जो सरकार और विभाग ने उनके स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित
कराने का अवसर प्रदान किया है। इसे वे बखूबी ईमानदारी से निभाते हुए इस प्रयोगिता को संपन्न कराएँगे।
उल्लेखनीय है कि 22 से 24 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट्स में सूरज, यूरो, आरपीएस और केरला स्कूल जैतडावास के बच्चे भाग ले रहे है। विद्यालय की जॉइंट सेक्रेटरी चित्रा शर्मा और रंजना शर्मा समेत स्कूल की छात्राओं ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश यादव, ओमप्रकश यादव, प्रदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ के सदस्य और बच्चे उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
