रेवाड़ी ,16 अक्टूबर: रेवाड़ी में चोरी का मामला सामने आया है जहां बावल चौक स्थित एक मोबाइल शोरूम में चोरो ने बीती रात हज़ारों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोर दुकान में पीछे की साइड लगी खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर जा घुसे और दुकान में रखे नए मोबाइल और एस्सेसरीज समेत नकदी चुरा ले गए।आपको बता दें कि इस दुकान में एक साल में चोरी की ये तीसरी वारदात है। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी जिसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई। पीड़ित के मुताबिक जैसे पहले चोरी की थी वैसे ही चोरों ने तीसरी बार भी चोरी को अंजाम दिया जिसके चलते पीड़ित दुकानदार ने पुलिस के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा पुलिस पिछली बार चोरी हुए सामान को बरामद नहीं कर पाई थी और आज फिर दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार की माने तो चोरी की ये तीसरी घटना है।
वहीं सीसीटीवी ख़राब होने के कारण कोई फुटेज नहीं आ सकी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक ही दुकान को तीन बार चोरों ने अपना निशाना बनाया जो की कहीं ना कहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
