Indian Railways Fare Increase: देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए 1 जुलाई 2025 से महंगे ट्रेन सफर की तैयारी है। भारतीय रेलवे कई सालों बाद किराया बढ़ाने जा रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किलोमीटर 1 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी, जबकि एसी क्लास के लिए प्रति किलोमीटर 2 पैसे का इजाफा होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!500 किलोमीटर तक के उपनगरीय और सेकंड क्लास टिकटों पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर के लिए किराया प्रति किलोमीटर आधा रुपये बढ़ेगा। मंथली सीजन टिकट पर भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह पहली बार है जब कोरोना महामारी के बाद किराया बढ़ाया जा रहा है, जो लंबी दूरी की यात्राओं पर असर डाल सकता है।
सिर्फ किराया ही नहीं, रेलवे ने तत्काल टिकट नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथराइजेशन अनिवार्य होगा, ताकि टिकटों की कालाबाजारी रोकी जा सके। 15 जुलाई से यात्रियों को टिकट बुक करते समय आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
एजेंट्स के लिए नियम भी सख्त किए गए हैं। अब वे टिकट विंडो खुलने के आधे घंटे के भीतर ही टिकट बुक कर पाएंगे। AC टिकट के लिए 10:00 से 10:30 बजे तक, जबकि नॉन AC टिकट के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक बुकिंग का समय मिलेगा।
रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार कार्ड अपडेट रखें और यात्रा से पहले टिकट बुकिंग कर लें ताकि परेशानी न हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
