देश व प्रदेश में होने वाले रेल हादसों में अकाल मृत्यु को प्राप्त होने वाली आत्मों की शांति एवं जी.आर.पी. जवानों में हादसों से निपटने की क्षमता बढ़ाने हेतु सर्व सुख शांति सहित सदबुद्धि के लिए जी.आर.पी. ने एक शुद्धि यज्ञ (हवन) का आयोजन किया। इस मौके पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित जी.आर.पी के महिला और पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। यहाँ आये लोगों ने जी.आर.पी. के डी.एस.पी. के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक अनूठा और पहला प्रयास बताया। उनका कहना है कि अक्सर देखने और सुनने में आता है कि रेल हादसे में सैकड़ों लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए, जिसमे कई लोगों की पहचान नहीं हो पाती और कुछ अचानक रेल हादसे का शिकार हो जाते हैं। वैसे तो जी.आर.पी. कई बार उनके फोटो, कपडे, सामान की नुमाइश लगाकर पहचान करवाने का कार्य करती रही है। लेकिन उन आत्माओं की शांति के लिए हवन करवाने का काम देश में पहली बार अम्बाला में जी.आर.पी. के डी.एस.पी. ने किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
